भरतकुमार सोलंकी, वित्त विशेषज्ञ/मुंबई वार्ता

फार्मा डिस्ट्रीब्यूशन उद्योग में दशकों से कुछ बड़े और भरोसेमंद नाम मौजूद हैं – दोषी ब्रदर्स, शांतिलाल ब्रदर्स, मीहर डिस्ट्रीब्यूटर्स, डी. विजय फार्मा जैसे पुराने स्तंभ, जिनकी नींव ईमानदारी, भरोसे और नेटवर्क की ताकत पर खड़ी हैं। इन्होंने समय के साथ खुद को बदलते बाजार में टिकाए रखा, लेकिन अब खेल बदल चुका हैं।आज Blinkit, Zomato, Swiggy जैसे प्लेटफ़ॉर्म ने हमें सिखाया हैं कि गति, ट्रैकिंग और पारदर्शिता ही ग्राहक का भरोसा जीतने का सबसे तेज़ रास्ता हैं।फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर भी यही कर सकते हैं — और करना ही होगा — अगर वे आने वाले दशक में लीडर बनना चाहते हैं।

कैसे?
▪️नेटवर्क-आधारित सॉफ्टवेयर सिस्टम:* हर स्टॉक प्वाइंट से लेकर अंतिम मेडिकल स्टोर तक को एक रियल-टाइम ERP/WMS से जोड़ा जाए। इससे आप देख पाएंगे कि कौन सी दवा कहाँ हैं, कब तक चलेगी और कहाँ पर उसकी डिमांड बढ़ रही हैं।
▪️एक्सपायरी-ट्रैकिंग चेन:
जिस तरह फूड डिलीवरी में best before date का सख्ती से पालन होता हैं, उसी तरह दवाओं की expiry का रियल-टाइम अलर्ट सिस्टम बनना चाहिए। इससे न केवल मरीज सुरक्षित रहेंगे बल्कि ब्रांड का भरोसा भी बढ़ेगा।


▪️इंस्टेंट डिलीवरी मॉडल:
दवा कोई “कंवीनियंस प्रोडक्ट” नहीं, बल्कि “लाइफ-सेविंग कमिटमेंट” हैं। अगर Blinkit 10 मिनट में टमाटर पहुंचा सकता हैं तो एक डिस्ट्रीब्यूटर आधे घंटे में अस्पताल तक जीवनरक्षक दवा क्यों नहीं पहुंचा सकता? यह सिर्फ लॉजिस्टिक्स नहीं, जीवन की जिम्मेदारी हैं।
▪️डेटा-ड्रिवन रीऑर्डरिंग:
AI-आधारित एनालिटिक्स से यह तय करें कि किस इलाके में कौन सी दवा कितनी खपत में हैं ताकि पहले से स्टॉक पोज़िशनिंग हो सके और इमरजेंसी में कोई कमी न रहे।
● *नए डिस्ट्रीब्यूटरों के लिए प्रेरणा:
पुराने नामों ने अपनी पहचान दशकों की मेहनत से बनाई। लेकिन आज आपके पास एक हथियार हैं जो उनके शुरुआती दिनों में नहीं था — टेक्नोलॉजी। अगर आप नेटवर्क, डेटा और डिलीवरी को इस तरह जोड़ दे कि हर डॉक्टर, अस्पताल और मेडिकल स्टोर आपको “सबसे भरोसेमंद, सबसे तेज़” कहे, तो आप सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे, बल्कि मार्केट लीडर बन जाएंगे।दवा का कारोबार सिर्फ मुनाफा कमाने का साधन नहीं, बल्कि *जीवन बचाने का मिशन* हैं। जब आप टेक्नोलॉजी को इस मिशन का हिस्सा बना देंगे, तो आपके हर ऑर्डर के साथ सिर्फ दवा नहीं, बल्कि भरोसा और सुरक्षा भी डिलीवर होगी।


