मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

शनिवार को मुंबई और आसपास के इलाकों में दही हंडी और जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में अंधेरी पूर्व के वॉर्ड क्रमांक 79 में जगह जगह दही हंडी और भगवान कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया मनाया गया।


विशेष रूप से उत्तर भारतीय बाहुल्य बस्तियों में जन्माष्टमी के अवसर पर भजन संध्या, और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मुंबई भाजपा के सचिव और अजय चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय तिवारी द्वारा शंकरवाड़ी , पंप हाउस इलाके में गोविंदा पथको का दौरा किया गया।


इस दौरान अजय तिवारी द्वारा दही हंडी में शामिल हुए बाल गोविंदाओं का स्वागत किया गया। इसके अलावा जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान कृष्ण का दर्शन किया गया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा सचिव अजय तिवारी ने कहा कि हमारे पर्व और त्योहार हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। हमें अपने सभी त्योहारों को बढ़ चढ़कर मनाना चाहिए।


