मुंबई वार्ता संवाददाता

बांद्रा के वाल्मीकि नगर इलाके में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. कनकिया पैलेस बिल्डिंग के पास स्थित बीकेसी ब्रिज से मीठी नदी में नहाने के लिए कूदा युवक पानी के तेज बहाव में बह गया।



स्थानीय नागरिकों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर, बीकेसी दमकल विभाग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। नदी क्षेत्र में बचाव कार्य जारी है और दमकल विभाग तलाशी अभियान चला रहा है।



युवक का नाम वरदान आनंद जंजोतार (उम्र 24, निवासी वाल्मीकि नगर) बताया जा रहा है।


