मुंबई वार्ता संवाददाता

आरजू नागरिक स्वाभिमान समिति, मुंबई के फेरीवालों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन, जिसमें बहुउद्देशीय जीवन संपदा खाते के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। यह जानकारी देते हुए संस्था के ट्रस्टी, निवारा बैंक के अध्यक्ष एवम मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबूभाई भवानजी ने बताया कि आरजू नागरिक स्वाभिमान समिति विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को प्रदान करेगी ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें।


उन्होंने बताया कि जीवन संपदा खाता खोलने वालों को तमाम सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और उन्हें इन योजनाओं से जोड़ा जाएगा।**भवानजी ने कहा जो लोग 5 लाख तक का कैशलैस ट्रीटमेंट कराना चाहते हैं उन्हें इस बाबत आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी ।**उन्होंने बताया कि जिन्हें अपना बिजली का बिल तीस प्रतिशत तक कम करना हो वे भी इस कार्यशाला में भाग ले सकते हैं।
भवानजी ने बताया कि जो लोग अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाना चाहते हैं और जिन्हें लोन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करनी हो वे भी इस कार्यशाला में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इन कार्यशालाओं में फ्री में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल बनाने तथा व्यापार, शिक्षा और हाउसिंग लोन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए उनसे मोबाइल नंबर* *9819851828/9323466198 पर संपर्क किया जा सकता है।
भवानजी ने बताया कि यह कार्यशाला हर मंगलवार को शाम 6 बजे से आरजू सभागृह,रत्नमणि टॉवर, तीसरा मजला, मुंबई मराठी ग्रंथ संग्रहालय मार्ग, कैलाश लस्सी ,दादर CR स्टेशन के पास दादर ईस्ट मुंबई -14 में आयोजित की जाती है।


