उल्हासनगर में गणेशोत्सव और ईद-ए-मिलाद के दौरान दंगा नियंत्रण योजना का सफल आयोजन।

Date:

राजन बलसाने/ मुंबई वार्ता

पुलिस स्टेशन और मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन के संयुक्त प्रयास से दिनांक 21 अगस्त 2025 को दोपहर 4:20 बजे से 5:15 बजे के बीच एक विशेष दंगा नियंत्रण योजना का आयोजन किया गया। यह योजना गणेशोत्सव और ईद-ए-मिलाद जैसे धार्मिक त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई थी।यह आयोजन नेहरू चौक, उल्हासनगर 2 में किया गया था।

कार्यक्रम का मुख्य विषय था कि गणेश उत्सव के बैनर लगाकर दो गुटों में हुई मारामारी और वाद-विवाद को नियंत्रित किया जाए। इस दौरान, नेहरू चौक पर दो गुटों के बीच हुई झड़पें और भीड़ भड़काने की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तत्काल कदम उठाए।सदर ठिकाने पर उल्हासनगर व मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन के अधिकारी और अंमलदार मौके पर मौजूद थे। उन्होंने उपस्थित लोगों को शांत रहने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आश्वासन दिया। पुलिस की तत्परता के कारण, दोनों गुट शांत होकर घटनास्थल से चले गए।

उल्हासनगर पुलिस स्टेशन से 6 अधिकारी और 25 अंमलदार मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन से 5 अधिकारी और 20 अंमलदार, 2 पीटर मोबाईल, 2 पीसीआर मोबाईल, 2 CRM मोबाईल, बिट मार्शल (1, 2, 3, 4), फायर ब्रिगेड का 1 अधिकारी एवं 6 कर्मचारी, साथ में 1 फायर ब्रिगेड गाड़ी, 1 एम्बुलेंस का समावेश रहा।

यह संयुक्त योजना सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। पुलिस प्रशासन की तत्परता और टीमवर्क के चलते यहाँ शांति व्यवस्था कायम रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

गोरेगांव फिल्म सिटी में शूटिंग सेट के पीसीआर यूनिट में लगी आग, कोई जनहानि नहीं।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव पूर्व स्थित फिल्म सिटी...