■ ट्रेन पकड़ने के लिए आपको ज़मीन से १०० फीट नीचे उतरना होगा.
मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

भारतीय रेलवे दिन-प्रतिदिन नए इतिहास रच रहा है। हाल ही में, भारतीय रेलवे द्वारा दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे पुल बनाया गया है। जल्द ही बुलेट ट्रेन भी चलेगी।मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का काम तेज़ी से चल रहा है। इस रूट पर पड़ने वाले इकलौते अंडरग्राउंड स्टेशन, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्टेशन का काम भी तेज़ी से चल रहा है।भारत का सबसे गहरा रेलवे स्टेशन जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। यह रेलवे स्टेशन बीकेसी में १०० फीट की गहराई पर बनाया जाएगा।


बुलेट ट्रेन के बीकेसी स्थित इस स्टेशन का काम तेज़ी से चल रहा है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर यह इकलौता अंडरग्राउंड स्टेशन है। जिसे ज़मीन से १०० फीट यानी ३२ मीटर की गहराई पर बनाया जा रहा है। यह स्टेशन ज़मीन से इतना गहरा है कि इसमें 10 मंज़िला इमारत खड़ी हो सकती है।


हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक वीडियो शेयर किया था।बुलेट ट्रेन में तीन मंज़िला इमारत होगी, जिसमें एक प्लेटफ़ॉर्म, एक कॉन्कोर्स और एक सर्विस फ़्लोर होगा। स्टेशन पर ६ प्लेटफ़ॉर्म होंगे। इन प्लेटफ़ॉर्म की लंबाई ४१५ मीटर होगी।


