मुंबई वार्ता संवाददाता

मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम और अपंग बच्चों को सक्षम बनाने के उद्देश्य से वरदान स्कूल फॉर स्पेशल चाइल्ड, निकट नौबस्ता चौराहा, कानपुर का विधिवत शुभारंभ महापौर श्रीमती प्रमिला पांडेय, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान एवं वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ अनिल कटियार ने दीप प्रज्वलित कर किया।


इस मौके पर संस्थान की निदेशक डॉ राधिका वर्मा ने बताया कि यहां पर सेरिब्रल पैल्सी, डाउन सिंड्रोम, ऑटिज्म तथा मानसिक और शारीरिक रूप से अविकसित बच्चों के लिए चाइल्ड फिजियो थेरेपी, आकुपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी, एन डी थेरेपी, सेंसरी इंटीग्रेशन आदि अनेक विधाओं का प्रयोग कर बच्चों को सक्षम और स्वस्थ बनाने का प्रयास किया जाता है। बच्चों में अच्छे सुधार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श भी लिया जाता है ताकि बच्चों का उज्जवल भविष्य बन सके।


इस मौके पर डॉ अनिल कटियार, डॉ प्रियंका श्रीवास्तव, श्रीमती उपमा कटियार, डॉ रवि गुप्ता, डॉ राज पांडेय, डॉ उमेश मिश्रा, डॉ सुरेंद्र यादव, डॉ सुधीर द्विवेदी, डॉ भावना सिंह, डॉ अमित मिश्रा, डॉ ए के सिंह, डॉ अभिषेक रूहीया, डॉ अमित योगी आदि अनेक लोग मौजूद थे।


