मुंबई वार्ता/राजन बलसाने

उल्हासनगर महानगरपालिका की ओर से मा. आयुक्त तथा प्रशासक श्रीमती मनीषा अव्हाळे (I.A.S) मैडम की संकल्पना से गणेश उत्सव के दौरान प्रभाग क्र. 10 में गणेश विसर्जन घाट, बोट क्लब हिराघाट पर विसर्जन के समय निर्माल्य संकलन केंद्र पर अर्पित किए जाने वाले निर्माल्य का वर्गीकरण कियागया।


इस वर्गीकृत कार्य के अंतर्गत गीले निर्माल्य (फूल, माला, पत्ते) से खाद का निर्माण करना तथा सूखे निर्माल्य का पुनः उपयोग करना और इसके लिए R.R.R. (Reduce, Reuse, Recycle) का पालन करके महानगरपालिका के R.R.R. CENTER पर जमा करना शुमार है.


इस काम के लिये विसर्जन घाट पर आने वाले (गणेश भक्त) नागरिकों में सहाय्यक सार्वजनिक आरोग्य अधिकारी मनीष हिवरे, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक श्री एकनाथ पवार व स्वच्छता निरीक्षक श्री रवींद्र बेहनवाल द्वारा जनजागृती की गई।


