मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

गणेश विसर्जन के दिन, टायगर ग्रुप की ओर से सभी गणेश भक्तों के लिए निःशुल्क नाश्ता और पानी का वितरण किया गया। यह सामाजिक उपक्रम लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित सर्वोदय सिग्नल के पास राधा कृष्ण होटल के सामने आयोजित किया गया।


उक्त कार्यक्रम टायगर ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष तानाजी भाऊ जाधव और मुंबई प्रदेश अध्यक्ष पै. संजय भाऊ खंडागळे की प्रेरणा से संपन्न हुआ। टायगर ग्रुप घाटकोपर के राहुल भाऊ पवार के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक किया गया।कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।


उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में प्रमुख रूप से समाजसेविका छायाताई संजय खंडागळे, घाटकोपर तालुका अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, समाजसेवक हितेश शेट्टी, नितीन जगताप, विनोद जाधव, मुंबई सरचिटणीस रोमियो राठोड, और टायगर ग्रुप के सक्रिय सदस्य दहिसर के.पी, नीतू, संतोष राठोड़, नितिन गोवर्धन, सोहेल आदि शामिल थे।


