मुंबई वार्ता/रवीन्द्र मिश्र

मराठा आंदोलन के संघर्ष योद्धा मनोज जरांगे पाटिल की मुंबई आंदोलन के बाद तबीयत खराब हो गई थी । इलाज के लिए उन्हें संभाजी नगर के गैलेक्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । अस्पताल में भर्ती की खबर सुनकर उनकी तबीयत का हाल जानने के लिए शिव सैनिक अस्पताल पहुंचे । जहां उनकी तबीयत ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई ।


शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पक्ष शिवसेना बीड़ जिला संपर्क प्रमुख परशुराम जाधव ने जरांगे पाटिल से मिलकर उनकी तबीयत का हाल पूछा ।


इस अवसर पर शिवसेना बीड़ जिला संगठक नितिन भैया धांडे मुंबई के आंदोलन में सहयोग करने वाले मराठा सेवक समीर जाधव, नागेश पवार, धर्मेश सकपाल सहित मुंबई के आंदोलन में मराठा सेवक काम करने वाले कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे ।


