भिवंडी मनपा द्वारा बोगस डॉक्टरों पर कार्यवाई जारी।

Date:

■ स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन ‘फर्जी डॉक्टरों’ पर शिकंजा.

◼️छह माह में 74 से ज्यादा छोलाछाप डॉक्टर नपे, बिना डिग्री बोगस डॉक्टरों में मचा हड़कंप.

मुंबई वार्ता संवाददाता/भिवंडी

भिवंडी मनपा स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के बोगस डॉक्टरों पर कार्यवाई बदस्तूर जारी है।उक्त विभाग ने शहर के अलग अलग इलाके से तीन झोलाछाप डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है,जो बिना दस्तावेज के दवाखाना चला रहे थे। इन पर शांतिनगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा छह माह में 80 से ज्यादा बोगस डॉक्टरों पर कार्रवाई किये जाने से झोलाछाप डॉक्टरों में न सिर्फ हड़कंप मच गया है, बल्कि वे कार्यवाई के डर से भूमिगत होने लगे है।

मजदूर बाहुल्य भिवंडी शहर में झोलाछाप डाॅक्टरों की भरमार है।जो बिना किसी मेडिकल दस्तावेज के अथवा दूसरों के नाम का बोर्ड व शार्टिफिकेट लगाकर स्लम व मजदूर बस्तियों में अपनी क्लीनिक खोलकर मरीजों को अनाप सनाप दवाइयां देकर इलाज के नाम पर मरीजों के जीवन से खिलवाड़ करते है।बल्कि मरीजों से मोटी रकम ऐंठ कर मालामाल हो रहे है।इन डॉक्टरों के कारण अब तक कई मरीजों की मौत होने की घटनाएं शहर में घटित हो चुकी है।

मनपा आयुक्त अनमोल सागर के निर्देशानुसार और चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संदीप गाडेकर के मार्गदर्शन में डॉ. जयवंत धुले, डॉ. प्रिया फडके, डॉ. राजकुमार शर्मा और डॉ. शोएब अंसारी की एक टीम छोला छाप डॉक्टरों की धरपकड़ मुहिम शुरू की है।उक्त टीम ने शांतिनगर पुलिस की सहयोग से शांतिनगर व गायत्रीनगर इलाके में छापा मार कर भीमराव ज्ञानवा कावडे (49) सिद्धिक़ी क्लिनिक, न्यू आज़ादनगर,मोहम्मद शमीम सिद्दीक़ी (52) ,नूरीनगर,गायत्रीनगर व मोहम्मद अयूब मोहम्मद हनीफ (30), न्यू आज़ाद नगर,शांतिनगर पर छापामार कार्रवाई की।

इन तीनों के पास एलोपैथी दवाएं और उपकरण मिले,जो लोगों को गुमराह करके इलाज कर रहे थे। इन पर महाराष्ट्र प्रैक्टिशनर एक्ट-1961 की धारा 33, 36 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत शांतिनगर पुलिस मामला दर्ज किया गया है।जो बिना किसी वैद्यकिय डिग्री के क्लीनिक खोलकर मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहे थे ।

मनपा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयवंत धुले ने बताया कि फरवरी से अब तक 74 बोगस डॉक्टरों को पकड़कर उन पर केस दर्ज कराया गया है।जबकि शहर में फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिसे लेकर फर्जी डाक्टरों में हड़कंप मचा हुआ है। मनपा स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अवैध चिकित्सक से इलाज न कराएं और यदि उन्हें कोई ऐसा व्यक्ति मिलता है जो बिना डिग्री के प्रैक्टिस कर रहा है तो उसकी शिकायत तुरंत मनपा में करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में फ़र्ज़ी BMC डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार; 6-7 सालों से दे रहा था लोगों को झांसा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने...

साकीनाका की खाड़ी क्रमांक-3 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने की मोटर पंप लगाने की मांग।

मुंबई वार्ता/ हरिश्चंद्र पाठक केंद्र और राज्य सरकार तथा बृहन्मुंबई...

बोरीवली और कांदिवली स्टेशनों का होगा कायाकल्प: संजय उपाध्याय।

■ रेल मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने...