मुंबई वार्ता/विपिन शुक्ल

पित्रपछ मे पितरो के निमित्त ब्राह्मण बृंद द्वारा सामूहिक भगवत परायण का आयोजन किया गया। भागवत के मुख्य कथा परायण कर्ता पंडित लवकुश महाराज ने बताया कि सभी पितरो के निमित्त निस्वार्थ भागवत परायण का संकल्प लिया गया है । सभी लोग अपने पितरो को भागवत परायण नहीं सुना पाते क्योंकि इसके लिए समय और अर्थ दोनों लगता है , जो सभी के लिए असंभव है । इसी बात को ध्यान में रखते हुए मुफ्त भागवत परायण का आयोजन किया गया है।


पंडित जी का कहना है कि 11 महीने हम अपने लिए कार्य करते हैं , अपने जीवनोपार्जन के लिए कार्य करते है , तो क्यों ना चौदह दिनों के लिए निस्वार्थ अपने जजमानों के पितरो के लिए कुछ किया जाय ?


इस भागवत कथा का आयोजन उल्हासनगर-3 के दुर्गा माता मंदिर प्रांगण, पहलूमल कंपाउंड में किया गया है।


