हाईकोर्ट के आदेश के बाद ठाणे मनपा की अवैध ईमारत पर बड़ी कार्रवाई।

Date:

■ मनपा कार्यवाही के दौरान महिलाएं हाथों में पेट्रोल लेकर विरोध प्रदर्शन करती हुई दिखाई दी।

मुंबई वार्ता संवाददाता

हाईकोर्ट ने एक आदेश जारी किया था जिसमें ठाणे जिले मनपा क्षेत्र में सैकड़ों अवैध ईमारत को तोड़ने का आदेश जारी किया गया है। आदेश के बाद , मुंब्रा शीलफाटा रेहान कंपाउंड के पास , इब्राहम हाईट्स पर ठाणे महानगर पालिका द्वारा तोड़क कार्रवाई की शुरुआत की गई। इस कार्रवाई के विरोध में महिलाएं हाथों में पेट्रोल लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। इसके बावजूद पुलिस के भारी बंदोबस्त के बीच मनपा ने कार्रवाई की।

ठाणे महानगर पालिका , हाल ही में अवैध निर्माणों के खिलाफ दीवा सफेगांव, में कार्रवाई करने पहुंची थी। वहां पर भी विरोध प्रदर्शन किया गया था। ठाणे महानगर पालिका ने हाई कोर्ट की फटकार के बाद अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। पिछले कुछ दिनों में दीवा, शील डायघर , मुंब्रा इलाके में 73 अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए हैं।मुंब्रा में भी अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, जिसमें खान कंपाउंड में 17 और रेहान कंपाउंड 15 अवैध इमारतों के मामले की न्यायिक जांच चल रही है।

बता दे इसी मुंब्रा शील डायघर महापे रोड पर कुछ वर्षों पहले लक्की कंपाउंड में एक अवैध ईमारत गिरने से 94 लोगों की मौत हो गई थी जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए थे । इसके बावजूद मनपा अधिकारी और स्थानिक नेताओं के साठगांठ कर धड़ल्ले से अवैध ईमारत बनाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में फ़र्ज़ी BMC डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार; 6-7 सालों से दे रहा था लोगों को झांसा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने...

साकीनाका की खाड़ी क्रमांक-3 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने की मोटर पंप लगाने की मांग।

मुंबई वार्ता/ हरिश्चंद्र पाठक केंद्र और राज्य सरकार तथा बृहन्मुंबई...

बोरीवली और कांदिवली स्टेशनों का होगा कायाकल्प: संजय उपाध्याय।

■ रेल मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने...