उल्हासनगर में साई–सेना गठबंधन की नींव पड़ी, चुनावी सरगर्मी तेज।

Date:

मुंबई वार्ता /राजन बलसाने

आगामी महानगरपालिका चुनावों को लेकर उल्हासनगर में बड़ा राजनीतिक गठबंधन बना है। सेक्युलर अलायन्स ऑफ इंडिया (साई पार्टी गंगाजल फ्रंट), शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और टीम ओमी कालानी (TOK) ने मिलकर “साई–सेना” नाम से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कल्याण लोकसभा सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, शिवसेना के विधायक, साई पार्टी प्रमुख जीवन इदनानी तथा टीम ओमी कालानी के प्रमुख ओमी कालानी ने शिरकत की। तीनों दलों के कार्यकर्ताओं और पूर्व नगरसेवकों ने इस गठबंधन को उल्हासनगर की राजनीति में एक बड़ा बदलाव बताते हुए स्वागत किया।

स्थानीय राजनीतिक विश्लेषक इस गठबंधन को उल्हासनगर की चुनावी रणनीति में निर्णायक परिवर्तन वाला कदम मान रहे हैं, जो आगामी मनपा चुनावों की दिशा तय कर सकता है।यह गठबंधन चुनावी मुकाबले को और भी रोचक एवं चुनौतीपूर्ण बनाने वाला बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में ‘आज का कर्मवीर अवार्ड 2026’ का छठा संस्करण संपन्न, 30 कर्मवीरों को किया गया सम्मानित।

मुंबई वार्ता संवाददाता समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय...

नमकीन की थैलियों में करते थे ड्रग्स तस्करी,चढ़े MIDC पुलिस ने हत्थे।

■ एमआईडीसी पुलिस थाने द्वारा अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाली...

सांताक्रूज में गटर की सफाई के दौरान हादसा, एक मजदूर की मौत; दूसरे की हालत गंभीर।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता सांताक्रूज पूर्व के गोलिबार रोड...