■ विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बीएमसी को निर्देश दिए कि अक्टूबर में शुरू होने वाले सड़क प्रोजेक्ट हाथ में लिए जाएं और दिसंबर तक उन्हें पूरा करने की अंतिम समय सीमा तय की।
■ मुंबई भाजपा अध्यक्ष और विधायक अमित साटम की मांग पर हुई बैठक में दिए गए निर्देश.
■ अब फूटपाथ पर पेवर ब्लॉक की जगह स्टैम्प्ड कंक्रीट का उपयोग होगा – विधायक अमित साटम.
■ सड़क की गुणवत्ता संबंधी शिकायतें जांच के लिए IIT को भेजी जाएंगी, प्रगति पर नज़र रखने के लिए ज़ोन-वार डैश बोर्ड बनेगा – विधायक अमित साटम.
मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा किए बिना नई सड़कें नहीं खोदी जाएंगी। मुंबई भाजपा अध्यक्ष और विधायक अमित साटम के अनुरोध पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने यह उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी।


शहर के सड़क विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने शुक्रवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को निर्देश दिए कि अक्टूबर में शुरू होने वाले सभी सड़क प्रोजेक्ट हाथ में लिए जाएं और उन्हें दिसंबर तक पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्थानीय लोगों की मांग और जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बिना कोई भी नई सड़क खुदाई नहीं की जाएगी।


विधायक अमित साटम ने बैठक के बाद बताया कि अब फुटपाथ बनाने के लिए पेवर ब्लॉक का उपयोग नहीं होगा, बल्कि टिकाऊपन सुनिश्चित करने के लिए स्टैम्प्ड कंक्रीट का इस्तेमाल किया जाएगा।
अमित साटम ने आगे कहा कि 9 मीटर से कम चौड़ाई वाली सड़कें मॅस्टिक डामर से बनाई जाएंगी। यह सुझाव उन्होंने मार्च में हुई पिछली समीक्षा बैठक में दिया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है और बीएमसी को इसके निर्देश दिए गए हैं।
सड़क की गुणवत्ता पर चिंता जताते हुए विधायक अमित साटम ने कहा कि खराब गुणवत्ता के सड़क कार्यों की सभी शिकायतें तकनीकी मूल्यांकन के लिए IIT को भेजी जाएंगी और उनकी सिफारिश के अनुसार सुधार किया जाएगा।
अब तक कुल सड़क कार्यों में से 50% काम पूरा हो चुका है। अधिक पारदर्शिता के लिए, बीएमसी अब ज़ोन-वार डैशबोर्ड तैयार करेगी ताकि लोग सड़क विकास की प्रगति की जानकारी ले सकें, यह भी जानकारी विधायक अमित साटम ने दी।
इस बैठक में मुंबई भाजपा के विधायक, बीएमसी आयुक्त भूषण गगराणी, अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।



बहुत सुंदर फैसला