श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के परेल इलाके से 4 करोड़ रुपये के गहने लेकर फरार चोरों को पुलिस ने राजस्थान के पाली जिले से गिरफ्तार किया है।


परेल के ए. जालीचंद ज्वेलरी की दुकान में कार्यरत जीतू चौधरी रू 4,07,38,000 की सोने की ज्वेलरी लेकर फरार हो गया था। भोईवाड़ा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से मामले की जांच शुरू की। खबरियों और तांत्रिक मदद से पुलिस ने जीतू को उसके दो अन्य साथियों कमलेश चौधरी और भरत कुमार चौधरी समेत राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस ने चोरी हुए माल का 70 प्रतिशत माल बरामद भी किया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।
सह पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बालकवडे, पुलिस उपायुक्त(अपराध)राज तिलक रौशन, पुलिस उपायुक्त (जोन-4) आर. रागसुधा के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई भोईवाड़ा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय ठाकुर एवं क्राइम ब्रांच 4 की टीम ने की गई है।


