नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क आरोग्य शिविर।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भारत में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न समाजोपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके तहत आज शनिवार 20 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में नालासोपारा वसई क्षेत्र के कई लोगों ने उपचार का लाभ उठाया। शिविर का उद्घाटन वसई विरार जिला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटिल, महासचिव मनोज बारोट, अचोले मंडल अध्यक्ष सुनील तिवारी, महासचिव आनंद मिश्रा, सचिव मनीष ओझा, कोषाध्यक्ष अनिल शुक्ला उपस्थिति में किया गया।इसमें एक खास बात यह रही कि आज प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण का जन्मदिन था, सभी ने उनकी दीर्घायु की कामना की।

श्री नरसिंह के. दुबे चॅरिटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी एवं नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग प्रमुख प्रोफेसर डॉ. ऋजुता दुबे ने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया।इस आरोग्य शिविर का सफल आयोजन भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित ओमप्रकाश दुबे ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

BMC की 5 नई CBSE स्कूलों में 1 जुलाई से एडमिशन शुरू, नर्सरी से पहली कक्षा तक मिलेगा मुफ्त प्रवेश।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में गुणवत्तापूर्ण और राष्ट्रीय...

टीईटी पेपर लीक मामले में कांग्रेस का लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन।

■ शिक्षा मंत्री दादा भुसे के इस्तीफे की मांग...

MPSC भर्ती परीक्षा अब CBT मोड में होगी, निजीकरण नहीं होगा: मंत्री आशिष शेलार।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग...