रुबी हॉल क्लिनिक के साथ संयुक्त मेगा सफल रक्तदान शिविर सम्पन्न।

Date:

● सामाजिक कल्याण में सूर्यदत्त ग्रुप का आदर्श .

● सूर्यदत्त धन्वंतरि हॉस्पिटल के प्रायोगिक उपक्रम में रक्तदान जैसे पवित्र कार्य सराहनीय : डॉ. संजय बी. चोरडिया।

मुंबई वार्ता/संजय जोशी

समाज के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी और अनुभवाधारित स्वास्थ्य शिक्षा की अटूट प्रतिबद्धता के भाग के रुप में, सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन के सूर्यदत्त मल्टीडिसिप्लिनरी इंटीग्रेटेड कैंपस और रुबी हॉल क्लिनिक के संयुक्त सौजन्य से बावधन कैंपस में मेगा रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। बंसीरत्न ऑडिटोरियम, सूर्यदत्त बावधन कैंपस में यह नोबल उपक्रम “सूर्यदत्त धन्वंतरि हॉस्पिटल ; सिम्युलेटेड वातावरण में स्वास्थ्य सेवा का अनुभव” त्रिदिवसीय शिक्षण कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था।

सूर्यदत्त ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया के दूरदर्शी नेतृत्व में इस कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों, कर्मचारियों और संबंधितों को विभिन्न शाखाओं – फिजियोथेरेपी, फार्मेसी, नर्सिंग, हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट और इंटीरियर डिज़ाइनिंग के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा का प्रत्यक्ष अनुभव देना था। इस शिविर में लगभग 310 लोगों में विद्यार्थी, शिक्षक, पूर्व विद्यार्थी सहित अन्य पुणेकर शामिल थे। इनमें से 114 पात्र दाताओं ने रक्तदान कर अस्पतालों व स्वास्थ्य सेवा संस्थानों की तात्कालिक रक्त आवश्यकता में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। रक्तदान शिविर में रुबी हॉल क्लिनिक के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उत्कृष्ट सेवा और सहयोग दिया।

राकेश सजलानी ने कहा कि सूर्यदत्त परिवार ने आज 114 बोतल रक्त ही नहीं दिया, बल्कि प्रत्यक्ष रूप से 342 लोगों की जान बचाई है। एक बोतल से प्लाज्मा, रेड ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स यानी तीन घटक अलग किए जा सकते हैं और इससे तीन रोगियों की जीवन रक्षा हो सकती है। इस दौरान डॉ. सीमि रेठरेकर, प्राचार्य, सूर्यदत्त कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी ने कहा, यह शिविर विद्यार्थियों को केवल स्वास्थ्य सेवा का प्रशिक्षण ही नहीं देता, बल्कि प्रत्यक्ष समाज के लिए योगदान देने का अनुभव भी प्रदान करता है।

इसी प्रकार डॉ. राजकिरण टिकू व डॉ. श्रीधर शिरोडकर ने फिजियोथेरेपी विभाग के योगदान पर, डॉ. सीमि रेठरेकर ने हॉस्पिटल की संकल्पना पर, डॉ. सारिका झांबड ने फार्मेसी पर और डॉ. रसिका गुमास्ते ने हॉस्पिटैलिटी विभाग के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन की उपाध्यक्ष सुषमा चोरडिया, सहायक उपाध्यक्ष, सिद्धांत चोरडिया ने भी स्वयं रक्तदान कर कर्मचारियों और विद्यार्थियों को प्रेरित किया और उपक्रम की गरिमा बढ़ाई। साथ ही कार्यक्रम के सर्वांगीण नियोजन, विभिन्न विभागों के समन्वय और उपक्रम के नेतृत्व के लिए संचालक मैनेजर संचालन एवं जनसंपर्क स्वप्नाली कोगजे का अभिनंदन किया गया।

डॉ. संजय बी. चोरडिया ने स्वास्थ्य और फिटनेस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दीपक तोशनीवाल, बाल कुलकर्णी व राजकुमार सुराणा का सम्मान सूर्यदत्त गौरवगाथा ट्रॉफी, स्वर्ण पदक, प्रमाणपत्र और सूर्यदत्त स्कार्फ देकर किया। इस अवसर पर डॉ. चोरडिया ने उनके रक्तदान और समाजोपयोगी कार्य की सराहना की। प्रमुख अतिथियों ने भी कहा कि उनके योगदान से विद्यार्थियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों को समाजसेवा की प्रेरणा मिली है।इसके अलावा, डॉ. शुभांगी आमटे सहित सहयोगी कर्मचारियों के योगदान का महत्त्व बताते हुए उन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।यह सम्मान समारोह डॉ. संजय बी. चोरडिया के हस्ते संपन्न हुआ। उन्होंने उपस्थित सभी मान्यवरों एवं रक्तदान शिविर के सहभागियों के योगदान की सराहना की।

इस कार्यक्रम के दौरान, डॉ. शुभांगी आमटे, रुबी हॉल क्लिनिक ने विशेष सम्मान भी डॉ. संजय बी. चोरडिया को रुबी हॉल की ओर से ट्रॉफी के रुप में प्रदान किया। डॉ. आमटे ने अपने वक्तव्य में कहा कि सूर्यदत्त परिवार का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद तथा विद्यार्थियों की भागीदारी व शिक्षकों का समर्पित प्रयास अत्यंत सराहनीय है। संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संजय बी. चोरडिया ने कहा, सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ शैक्षणिक उत्कृष्टता का ध्येय रखने वाले सूर्यदत्त परिवार ने इस भव्य रक्तदान शिविर द्वारा पुनः एक आदर्श प्रस्तुत किया है। तीन दिन लगातार मेहनत कर विद्यार्थियों और शिक्षकों का यह सफल आयोजन निश्चित ही सराहनीय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

३५३वां श्री शिवराज्याभिषेक समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता कुर्ला पश्चिम स्थित संत गाडगेबाबा महाराज...

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोरेगांव से 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, 20 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने...