कुर्ला में सूचना अधिकार कार्यशाला संपन्न।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

कुर्ला पूर्व, कामगार नगर स्थित ‘माझे अधिकार, माझी जबाबदारी (मर्जी)’ इस सामाजिक संगठन की ओर से ‘बेअर फूट लॉयर’ नाम से चल रहे विधिक प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत सूचना अधिकार कानून 2005 विषय पर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल गलगली ने सूचना अधिकार कानून के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन किया।अपने विचार व्यक्त करते हुए अनिल गलगली ने कहा, “सूचना का अधिकार नागरिकों को दिया गया एक सशक्त हथियार है। प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए इस कानून का सजग और सही उपयोग आवश्यक है। विशेषकर युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस कानून का गहन अध्ययन कर जनता की समस्याओं के समाधान हेतु आगे आना चाहिए।”

कार्यक्रम में एड. राजेश मचाडो, एड. नितीन पंडागळे, एड. प्राप्ती कोळी, वैष्णवी मापगावकर, ललिता अनपट तथा मर्जी संगठन के प्रमुख एड. मंगेश सोनावणे ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आपातकाल के विरोध में भाजयुमो मुंबई की पदयात्रा और साइकिल रैली, युवाओं ने ली लोकतंत्र रक्षा की शपथ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुंबई...

बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न रुकें, न खड़े करें वाहन; बीएमसी की मुंबईकरों से अपील।

मुंबई वार्ता संवाददाता मानसून के दौरान नागरिकों की सुरक्षा...