सेवा पखवाड़े में नमो नेत्र संजीवनी अभियान उत्साहपूर्वक सम्पन्न।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भारत के प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी जी के 75 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नमो नेत्र संजीवनी अभियान का आयोजन कालिना विधानसभा क्षेत्र के 6 वार्डों में सफलतापूर्वक किया गया। इस उपक्रम में स्थानीय नागरिकों की नेत्र जांच कर मुफ्त चश्मों का वितरण किया गया तथा निशुल्क मोतियाबिंद शल्यक्रिया के लिए पंजीकरण भी किया गया।इस अभियान का आयोजन डॉ. नितेश राजहंस सिंह की पहल से किया गया।

डॉ. नितेश सिंह ने इस अवसर पर कहा,”सेवा पखवाड़े के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का प्रयास हो रहा है।”

कार्यक्रम में भाजपा उत्तर-मुंबई जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत मोरे, मंडल अध्यक्ष दीपु सिंह, बीना ताई दिवेकर, शंकर मुुळीक, सभी वार्ड अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस उपक्रम से सैकड़ों नागरिकों को मुफ्त नेत्र जांच की सुविधा प्राप्त हुई। नागरिकों ने इस सेवा का दिल से स्वागत किया।

स्थानीय लोगों ने इस अभियान के प्रति प्रसन्नता और संतोष व्यक्त किया तथा आने वाले समय में ऐसे सामाजिक उपक्रम और बड़े स्तर पर आयोजित किए जाने की मांग भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आपातकाल के विरोध में भाजयुमो मुंबई की पदयात्रा और साइकिल रैली, युवाओं ने ली लोकतंत्र रक्षा की शपथ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुंबई...

बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न रुकें, न खड़े करें वाहन; बीएमसी की मुंबईकरों से अपील।

मुंबई वार्ता संवाददाता मानसून के दौरान नागरिकों की सुरक्षा...