दादर स्टेशन पर स्वच्छता व जनजागृति अभियान।

Date:

■ प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू पखवाड़ा और महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजन.

मुंबई वार्ता संवाददाता

भारत के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में दादर स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 12 पर सफाई अभियान और जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

आयोजन की पहल रमाकांत गुप्ता, अध्यक्ष, युवा जन मंच 9 ने की।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी देवमनी तिवारी, सामी शेख, प्रभाकर राय, खुशबू परमार, जयप्रकाश दुबे और राजेश कुमकर उपस्थित रहे।महात्मा गांधी सदैव स्वच्छता को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे। उनकी 150वीं जयंती से लेकर आज तक देश में स्वच्छ भारत अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है।

दादर स्टेशन पर आयोजित यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यात्रियों में जागरूकता फैलाने और नागरिकों को अपने आस-पास स्वच्छ रखने की प्रेरणा देने का भी कार्य किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महिला आरक्षण के समर्थन में मुंबई में युवतियों का व्यापक आक्रोश प्रदर्शन।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में...

शर्तों का उल्लंघन करने वाली सिडको-नैना की जमीनें सरकार के कब्जे में लेने के निर्देश।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे...

मलाड में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मजदूर की मौत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के मलाड (पश्चिम) स्थित एवरशाइन...

राष्ट्रीय संगोष्ठी युद्ध नहीं बुद्ध से वाग्धारा देगा शांति का पैगाम।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय पूरी दुनिया पर छाये विश्वयुद्ध...