रामलीला पीढ़ियों को जोड़ने वाला एक सांस्कृतिक सेतु : पंडित लल्लन तिवारी।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

रामलीला बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और धार्मिक मूल्यों के साथ ही भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक शिक्षा को भी दर्शाता है। यह पीढ़ियों को जोड़ने वाला एक सांस्कृतिक सेतु है। भायंदर पूर्व के राहुल स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित रामलीला का उद्घाटन करते हुए देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन तथा वरिष्ठ समाजसेवी पंडित लल्लन तिवारी ने उपरोक्त बातें कही।

वर्ष 2008 में उन्होंने ही सनातन धर्म के प्रचार और प्रसार की दिशा में रामलीला समिति की स्थापना की थी। इस अवसर पर रामलीला समिति के सभी पदाधिकारी और कलाकार उपस्थित रहे। राहुल स्पोर्ट्स ग्राउंड में 10 हजार लोगों के बैठने की सुंदर व्यवस्था की गई है। मीरा भायंदर के अलावा मुंबई, ठाणे , पालघर से भी बड़ी संख्या में लोग यहां रामलीला देखने आते हैं।

राजनीति,समाज सेवा, फिल्म जगत तथा ब्यूरोक्रेसी से जुड़े विशिष्ट लोग यहां की रामलीला में शामिल होते रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन 10 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक किया गया है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

तड़ीपार आरोपी के पास 55.9 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, पवई पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता पवई पुलिस ने तड़ीपार किए...

मुंबई के स्कूलों में भौतिक सुविधाओं की जांच के लिए 89 पद खाली, आशिष शेलार ने तत्काल भर्ती के दिए निर्देश।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र के सरकारी,...

रामजीनगर में बदहाल सार्वजनिक शौचालयों को लेकर अमोल मातेले भड़के, एन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के घाटकोपर पश्चिम स्थित रामजीनगर...