मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

नवी मुंबई नवी मुंबई के पाम रोड पर सारसोले गांव सिग्नल के पास एक सड़क दुर्घटना में चार लोग जख्मी हो गए। जिसमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि दो लोग खतरे से बाहर बताई जा रहे हैं। घटना शुक्रवार रात करीब 1 बजे घटी जब एक बाइक चालक वाशी से बेलापुर की तरफ जा रहा था अचानक उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिससे वह नीचे गिर गया ।


पीछे से आए एक स्कूटी चालक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें वह भी नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में स्कूटी चालक और उसके पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नेरुल पुलिस की टीम ने सभी घायलों को तत्काल प्रभाव से बेलापुर के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और वह अस्पताल पहुंच चुके हैं। प्राथमिक दृष्टि में या दुर्घटना हाई स्पीड के चलते होने की बात कही जा रही है।
रात के समय अक्सर सड़क पर वाहनों की संख्या कम होने और सड़क अच्छी होने के कारण लोग पाम बीच रोड पर काफी तेज गति से वाहन चलाते हैं उसी का यह परिणाम माना जा रहा है।


