धारावी में लव जेहाद के चलते एक युवक की हत्या , प्रेमिका का भाई गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई के धारावी में लव जेहाद के चलते 23 वर्षीय मुस्लिम युवक की हत्या का खुलासा हुआ है। इस मामले में क्राइम ब्रांच-५ की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक युवक का आरोपी की बहन से प्रेम संबंध था। पुलिस ने बताया कि घर वालों के विरोध के चलते हत्या की गई।

धारावी पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अरमान शाह (२३) धारावी के पूनावाला चाल में रहता था। अरमान धारावी की एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। उसने उसी इलाके में रहने वाली एक लड़की को प्रेम संबंध में फंसा लिया था। हालाँकि, लड़की का परिवार इस प्रेम संबंध के खिलाफ था। लड़की का भाई प्रीतेश मिश्रा (२२) अक्सर अरमान से उसकी बहन से प्रेम संबंध तोड़ने के लिए कहता था। इसके बावजूद अरमान उसकी बहन से मिलता रहता था।

आरोपी प्रीतेश मिश्रा बुधवार रात उस फैक्ट्री में गया जहाँ अरमान काम करता था। उसने अरमान को बाहर बुलाया और कहा कि वह बात करना चाहता है। इसके बाद प्रीतेश ने अरमान की आँखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और अपनी जेब से चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उसके साथियों ने तुरंत शिव अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद धारावी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी । इस बीच, क्राइम ब्रांच सेल ५ ने इस हत्याकांड की समानांतर जाँच शुरू कर दी । आरोपी प्रीतेश मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। तकनीकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे गुरुवार सुबह धारावी के राजीव नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बुजुर्ग कारोबारी से 75 लाख की वसूली।

मुंबई वार्ता संवाददाता नागपाड़ा इलाके में एक बुजुर्ग...

मराठी सीखने की समयसीमा बढ़ी, मुंबई में ऑटो-टैक्सी चालकों पर RTO की कार्रवाई जारी रहेगी।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी...

तिलक नगर के एसआरवी अस्पताल में रोबोटिक तकनीक से जॉइंट रिप्लेसमेंट की सुविधा शुरू।

■ पूर्व विधायक मंगेश कुडाळकर ने किया अत्याधुनिक तकनीक...