मालवणी थाने के चार पुलिसकर्मी निलंबित, पैसे लेते वीडियो वायरल।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई के मालवणी थाने के चार पुलिसकर्मियों को सेवा से निलंबित कर दिया गया है। कुछ दिन पहले इन पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दावा किया गया था कि ये पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान पैसे ले रहे थे। इस पर संज्ञान लेते हुए इन चारों को निलंबित कर दिया गया है। जिसमें एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और तीन कर्मचारी शामिल हैं।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, १६ सितंबर को मालवणी थाने के सब-इंस्पेक्टर प्रदीप कदम का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में दावा किया गया था कि वह अपनी ड्यूटी के दौरान पैसे ले रहे थे। १८ सितंबर को ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हुआ। इसमें दावा किया गया कि मालवणी थाने के पुलिसकर्मी संजय रासकर, विकास माली और महेंद्र कुमार मराल पैसे ले रहे थे। इससे हड़कंप मच गया।

इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस उपायुक्त संदीप जाधव चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। उपायुक्त संदीप जाधव ने कहा कि इस तरह के कृत्य पुलिस बल की छवि धूमिल करते हैं। चारों पुलिस अधिकारी फिलहाल विभागीय पुलिस जांच के दायरे में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बुजुर्ग कारोबारी से 75 लाख की वसूली।

मुंबई वार्ता संवाददाता नागपाड़ा इलाके में एक बुजुर्ग...

मराठी सीखने की समयसीमा बढ़ी, मुंबई में ऑटो-टैक्सी चालकों पर RTO की कार्रवाई जारी रहेगी।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी...

तिलक नगर के एसआरवी अस्पताल में रोबोटिक तकनीक से जॉइंट रिप्लेसमेंट की सुविधा शुरू।

■ पूर्व विधायक मंगेश कुडाळकर ने किया अत्याधुनिक तकनीक...