मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई पर हुए हमले के विरोध में मुंबई युवा कांग्रेस आक्रमक।

Date:

■ झीनत शबरीन के नेतृत्व में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के पास प्रदर्शन।

मुंबई वार्ता संवाददाता

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई पर एक सिरफिरे व्यक्ति ने अदालत के अंदर हमला करने का प्रयास करते हुए नारेबाजी की थी। मनुवादी मानसिकता से देश की न्याय व्यवस्था और संविधान पर किया गया यह हमला था। इस हमले के विरोध में शुक्रवार शाम मंत्रालय के पास भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के पास मुंबई युवा कांग्रेस की अध्यक्ष झीनत शबरीन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।

मुख्य न्यायाधीश देश की न्याय व्यवस्था के प्रमुख होते हैं। न्यायालय के भीतर उन पर हमला होना संविधान और लोकतंत्र पर सीधा हमला है। हमलावर वकील मनुवादी विचारधारा का अनुयायी है, जो हमले के बाद भी लगातार संविधान-विरोधी बयान दे रहा है। इस सिरफिरे हमलावर के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश की लहर फैल गई है और हर स्तर पर उसकी निंदा की जा रही है।

शुक्रवार को युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंत्रालय के पास स्थित भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के सामने आरएसएस स्वयंसेवक के प्रतीकात्मक पुतले को जूते मारकर इस हमले का विरोध करते हुए तीव्र आंदोलन किया। पुलिस ने हमें हिरासत में लिया और हम पर मामले दर्ज किए हैं। लेकिन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम संघर्ष जारी रखेंगे, ऐसा झीनत शबरीन ने इस अवसर पर कहा।

मुंबई युवा कांग्रेस की अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने के बाद शुक्रवार को जीनत शबरीन का मुंबई में युवा कांग्रेस की ओर से भव्य स्वागत किया गया। हवाई अड्डे से एक विशाल रैली निकालकर उन्होंने गेटवे ऑफ इंडिया पर छत्रपति शिवाजी महाराज, कफ परेड पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अभिवादन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

शासकीय तंत्रनिकेतन में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP का आंदोलन, 4-5 महीने से समस्याएं लंबित।

मुंबई वार्ता संवाददाता शासकीय तंत्रनिकेतन, मुंबई में विद्यार्थियों...

260 करोड़ की लागत से बना पुल अब तोड़ा जाएगा, MMRDA के कामकाज पर उठे सवाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA)...

विधायक दिलीप (मामा) लांडे ने HDIL बिल्डिंग का किया दौरा, MMRDA अधिकारियों को लगाई फटकार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विधायक दिलीप (मामा) लांडे ने HDIL...

बेरोजगारी के खिलाफ 27 अगस्त को राष्ट्रवादी कांग्रेस का राज्यव्यापी तिरंगा मोटरसाइकिल मार्च।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बेरोजगारी के मुद्दे पर राष्ट्रवादी...