श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 60 से अधिक लोगों से रू 10 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस बात की आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त निमित गोयल ने एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नवी मुंबई के निवास संतोष खरपुड़े ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि अकोला जिले के निवासी नीलेश राठौड़ ने उनसे रू 5 लाख लेकर सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। बाद में नीलेश ने उन्हें नकली अपॉइंटमेंट लेटर देकर फंसाया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।


जांच के दौरान मालूम हुआ कि नीलेश ने करीब 60 से अधिक लोगों को इसी तरह फंसाकर उनसे 5 से 15 लाख रुपये लिए थे। नीलेश CISF से निकाला जा चुका है। उसने हेराफेरी की कमाई से 2 मराठी फ़िल्में भी बनाई है।इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नीलेश राठौड़ को दिल्ली के द्वारका इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस सहआयुक्त निशित मिश्रा, पुलिस उपायुक्त निमित गोयल, सहायक पुलिस आयुक्त राजेश ओझा के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई आर्थिक अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय मराठे की टीम ने की है।



Good