रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

काशी मीरा मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में शनिवार 11 अक्टूबर को हनुमान जी का 133 वां भंडारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ । मंदिर के ट्रस्टी डॉ राधेश्याम गुप्ता के अनुसार प्रत्येक शनिवार को होने वाले इस भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महाप्रसाद का लाभ उठाते हैं ।


11 अक्टूबर को आयोजित यह भंडारा स्व प्रभाकर नारायण पाटिल की स्मृति में रोहन स्याल के सहयोग से किया गया । इस अवसर पर समाज सेवक रमेश शाहू, वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र मिश्रा, समाज सेवक श्री डा राधेश्याम गुप्ता, पंडित ऋषभ तिवारी, पंडित प्रशांत चतुर्वेदी, पंडित बबलू तिवारी, गायक रजनीश वर्मा उर्फ गोलू कल्पक पाटिल, पंचदेव सहानी, सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।


सुबह 10बजे से शुरू हुआ यह भंडारा दोपहर तक अनवरत चलता रहा ।


