मोदी सरकार ने राष्ट्रीय उद्योगपति को कल्याण की 450 एकड़ जमीन भी सौंप दी, अदानी की सीमेंट कंपनी के लिए सभी नियम बदले गए:-हर्षवर्धन सपकाल।

Date:

■ कांग्रेस सरकार ने देश के लाखों गरीबों को ज़मीन दी, लेकिन मोदी सरकार गरीबों की ज़मीन छीनकर अपने चहेते अदानी को दे रही है।

■ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जातिसूचक गालियां झेलने वाले मामा पगारों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मंच पर कंधे पर उठाकर संविधान की प्रति देकर किया सम्मान।

■ मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई और मामा पगारे पर हुए हमलों के पीछे मनुवादी प्रवृत्ति, तानाशाही और मनुवादी मानसिकता को देना होगा कड़ा जवाब।

मुंबई वार्ता संवाददाता

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कुलकानून और सीलिंग एक्ट लाकर ज़मींदारों की लाखों एकड़ ज़मीन आम गरीब जनता को दी। आचार्य विनोबा भावे ने भूदान आंदोलन के माध्यम से लाखों भूमिहीनों को ज़मीन दिलाई। लेकिन अब परिस्थितियां पलट गई हैं, मोदी सरकार गरीबों की ज़मीनें छीनकर राष्ट्रीय उद्योगपतियों को तोहफे में दे रही है, ऐसा तीखा आरोप महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने लगाया है।

कल्याण में अदानी की सीमेंट कंपनी के खिलाफ स्थानीय लोगों का आंदोलन चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को समर्थन दिया।

इस मौके पर उन्होंने कहा,“मुंबई का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नवी मुंबई का हवाई अड्डा, धारावी, मदर डेयरी, देवनार की ज़मीन सब मोदी सरकार ने अपने चहेते मित्र को दे दीं। इसके बाद बढ़वण बंदरगाह के नाम पर पालघर सौंप दिया गया और अब कल्याण की 450 एकड़ ज़मीन राष्ट्रीय उद्योगपति की सीमेंट कंपनी को दे दी गई है। केवल ज़मीन ही नहीं दी, बल्कि इस कंपनी के लिए पर्यावरण सहित सभी नियम भी बदल दिए गए हैं। इसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ है। यह कंपनी स्थानीय लोगों की ज़िंदगी पर संकट बन चुकी है और कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन के साथ है।”उन्होंने आगे कहा, “इस आंदोलन को दबाने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी विधानसभा में भी इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएगी।”

■ मुख्य न्यायाधीश और पगारे मामा पर हमला करने वाली प्रवृत्ति मनुवादी हैं।

देश के मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई और कल्याण के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता पगारे मामा पर हमला करने वाली प्रवृत्ति मनुवादी मानसिकता की है। इस मनुवादी प्रवृत्ति से डरना नहीं चाहिए, बल्कि उसे करारा जवाब देना चाहिए, ऐसा आवाहन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने किया।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। किसी कांग्रेस कार्यकर्ता पर हाथ उठाने की हिम्मत कोई करेगा तो उसके पीछे पूरी ताकत से पार्टी खड़ी रहेगी।”उन्होंने मांग की कि हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर पगारे मामा को प्रदेशाध्यक्ष सपकाळ ने मंच पर कंधे पर उठाकर लाया और उन्हें संविधान की प्रति तथा गौतम बुद्ध की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम के दौरान उल्हासनगर कांग्रेस के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन भी प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के हाथों हुआ।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन व प्रशासन) एडवोकेट गणेश पाटिल, पूर्व सांसद सुरेश टावरे, प्रदेश महासचिव राजन भोसले, ब्रिज दत्त, रानी अग्रवाल, अजिंक्य देसाई, कल्याण शहर अध्यक्ष सचिन पोटे, राजाभाऊ पाटकर, और उल्हासनगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रोहित सालवे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

1 COMMENT

  1. अदानी को देश का अगला राष्ट्रपति बना देना चाहिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

शासकीय तंत्रनिकेतन में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP का आंदोलन, 4-5 महीने से समस्याएं लंबित।

मुंबई वार्ता संवाददाता शासकीय तंत्रनिकेतन, मुंबई में विद्यार्थियों...

260 करोड़ की लागत से बना पुल अब तोड़ा जाएगा, MMRDA के कामकाज पर उठे सवाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA)...

विधायक दिलीप (मामा) लांडे ने HDIL बिल्डिंग का किया दौरा, MMRDA अधिकारियों को लगाई फटकार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विधायक दिलीप (मामा) लांडे ने HDIL...

बेरोजगारी के खिलाफ 27 अगस्त को राष्ट्रवादी कांग्रेस का राज्यव्यापी तिरंगा मोटरसाइकिल मार्च।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बेरोजगारी के मुद्दे पर राष्ट्रवादी...