रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

विश्व मेंटल दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल लायंस क्लब 3231 A 3 द्वारा पश्चिम रेलवे के विभिन्न उपनगरीय रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों के लिए जन जागरण अभियान चलाया गया ।


लायंस क्लब के डाक्टर आर जी राव से उपलब्ध जानकारी के अनुसार 10 अक्टूबर को पश्चिम रेल के उपनगरीय स्टेशन बांद्रा से लेकर दहाणू तक के विभिन्न रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों के लिए जन जागरण अभियान चलाया गया । इस नाटक के लिए लायंस क्लब ने तीन टीमें बनाई थी । पहली टीम बांद्रा से मालाड , दूसरी टीम कांदिवली से नालासोपारा तथा तीसरी टीम विरार से दहाणू तक के लिए तैनात की गई थी । इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मोबाइल से हमारे उपर किस तरह मानसिक प्रभाव पड़ता है । उससे किस तरह बचना चाहिए। यह सब नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बताया गया ।


लायंस क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ आर जी राव, प्रोजेक्ट को आर्डिनेटर मनोज दूबे, सरस्वती शंकर, उन्नति धुरंधर, रशीदा कापड़िया, राजेश जैन, विकास सराफ, डाक्टर आर जी राव, रुचिता संघवी, सुनील शाह, असीम कुमार, सुमित अग्रवाल, सुनील लौटी, अतुल दांडेकर, हनुमंत भोसले, आदि मौजूद थे।


