नवी मुंबई के खारघर की हाइराईस बिल्डिंग में लगी आग, धुएं के प्रभाव में आए 4 नागरिक।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

नवी मुंबई के खारघर सेक्टर 34 में ट्राइसिटी बिल्डिंग के मीटर रूम में आग लग गई । आग इलेक्ट्रिक लाइन में लगने के कारण पूरी इमारत में धुआं फैल गया था । इस धुएं के कारण 5 लोग टेरेस पर फंस गए थे, जिसमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थी ।

आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची क्विक एक्शन टीम ने 16 से 19 वीं मंजिल पर फंसे लोगों को तुरंत नीचे उतारा । मीटर रूम में आग लगने के कारण पूरी बिल्डिंग में धुआं फैल गया था । उस धुएं के कारण कई लोग बेहोश भी हो गए थे । सभी लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है ।

दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है । अब बिल्डिंग में किसी के फंसे होने की कोई खबर नहीं है सभी लोगों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मचल रहा मन कहने को कुछ वर्तमान की गर्दिश पर ।

पं0 राजीव पाठक/मुंबई वार्ता मचल रहा मन कहने को...