उत्तर भारतीय समाज सेवा संस्था भिवंडी के पदाधिकारियों की घोषणा।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

देश का मानचेस्टर कही जाने वाली पावरलूम आद्योगिक नगरी भिवंडी में उत्तर भारतीय समाज समाज के लोगों को संगठित करने और जन समस्याओं के समाधान के लिए भिवंडी में वरिष्ठ समाजसेवी कृष्णगोपाल सिंह (दादा ठाकुर) के कुशल नेतृत्व में उत्तर भारतीय समाज सेवा संस्था (रजि) का गठन किया गया है। संस्था में प्रबुद्ध जनों सहित शहर के तमाम गणमान्य लोगों को शामिल किया गया है।

अध्यक्ष ने बताया कि ठाणे धर्मादाय आयुक्त द्वारा पंजीकृत संस्था पूरी तरह से गैर राजनीतिक संस्था है। जिसके माध्यम से पदाधिकारियों की टीम द्वारा एकजुटता से मुफ्त हेल्थ कैंप, चश्मा कैंप, गरीब महिलाओं की मदद, जरूरतमंद विद्यार्थियों को बुक, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का गौरव, ड्रेस वितरण आदि जनहित कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। उत्तर भारतीय समाज सेवा संस्था में शामिल प्रमुख पदाधिकारियों की पद की घोषणा और पद वितरण का कार्यक्रम संस्थाध्यक्ष के जनसंपर्क कार्यालय खदान रोड में संपन्न हुआ।

प्रमुख पदाधिकारियों में कार्याध्यक्ष प्रवीण मिश्रा( पश्चिम विभाग) और मनोज सिंह को( पूर्व विभाग) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर रामशंकर केसरवानी, सदाप्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष उदयराज सिंह, महासचिव पद पर पत्रकार जितेंद्र तिवारी, संजय दूबे, पीड़ी यादव, युवा अध्यक्ष अजीत सिंह ठाकुर, महिला अध्यक्ष डॉक्टर स्वाति सिंह , विधि विभाग प्रमुख एड. आर आर त्रिपाठी और गुरु प्रसाद सिंह को प्रवक्ता और मीडिया प्रमुख पद पर नियुक्ति की गई है।

संस्थाध्यक्ष कृष्णगोपाल सिंह द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने उत्तर भारतीय समाज की उन्नति की खातिर आपसी भेदभाव भूलकर एकजुटता एवं निष्ठा, ईमानदारी से सामाजिक कार्य किए जाने का संकल्प व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आईआईटी बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी।

मुंबई वार्ता संवाददाता आईआईटी बॉम्बे परिसर स्थित हॉस्टल में...

मुंबई के पांच बड़े क्लबों पर एफडीए की सख्त कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर एफएसएसएआई लाइसेंस निलंबित।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए)...

महादेव बेटिंग सिंडिकेट पर ईडी का बड़ा खुलासा, 7 साल में ₹43,400 करोड़ की अवैध कमाई का दावा।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव...