रवीन्द्र मिश्रा/मुंबई वार्ता

कालनेमी राक्षस का बध करने वाले विजेथुआ के हनुमान जिनकी ख्याति पूरे देश में हैं ।इस मंदिर में वाल्मीकि रामायण कथा प्रसंग 10 अक्टूबर से शुरू हुआ है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार हनुमान जी जब संजीवनी बूटी लेने जा रहे थे तब काल नेमि नामक राक्षस वेष बदल कर हनुमान जी का रास्ता रोकने का प्रयास किया था । हनुमान जी ने उस राक्षस को पहचान लिया और उसका बथ कर दिया ।तभी से यह मंदिर विजेथुआ महावीरन के नाम से प्रसिद्ध है ।


लोगों का कहना है कि यहां आने वाले भक्तों की हनुमान जी उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं । यहां चित्रकूट के प्रसिद्ध संत रामभद्राचार्य जी द्वारा वाल्मीकि रामायण की कथा सुनाई जा रही है। इस राम कथा का आयोजन कादीपुर के विधायक राजेश गौतम तथा सत्यपथ फाउंडेशन के संरक्षक विवेक तिवारी द्वारा किया गया है । 10 अक्टूबर को कलश यात्रा के साथ शुरू हुई यह वाल्मीकि रामायण कथा 18 अक्टूबर तक चलने वाली है । यहां कथा सुनने वालों की भारी भीड़ जमा हो रही है । इस राम कथा को विजेथुआ महोत्सव का नाम दिया गया है ।


कथा के समापन पर हवन एवं दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।19 अक्टूबर को यहां महा भंडारे की व्यवस्था की गई है ।इस कार्यक्रम में भाजपा बिहार, झारखंड के क्षेत्रिय महासचिव,( संगठन) नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, विधानपरिषद सदस्य अशोक कटारिया, उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
महाराज रामभद्राचार्य जी की कथा सुनने दूर दूर से लोग आ कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं । इसी कड़ी में कल आश्रय धाम ट्रस्ट के महंत महेश योगी प्रयागराज से अपने अनुयायियों के साथ आकर महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया ।इस अवसर पर उनके साथ श्रीकांत मिश्रा, सूबेदार यादव, यादवेन्द्र मिश्रा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।


