श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

कालाचौकी पुलिस थाने के अंतर्गत एक महिला से जालसाजी कर जेवर चुराने वाले एक हिस्ट्रीशीटर चोर को अकोला से गिरफ्तार कर लिया गया है।


गत 5 अक्तूबर को सुबह 8:45 बजे सुमित्रा (77) रास्ते से जा रही थी। उसी समय एक अंजान व्यक्ति ने उन्हें बताया कि आगे रास्ते पर चोर है इसलिए अपने जेवर निकाल लीजिए। महिला ने उस पर भरोसा कर अपने 2 कंगन, चैन (प्रत्येक 10 ग्राम) निकाल लिए। उसी समय वह व्यक्ति आभूषण लेकर फरार हो गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद अकोला की ईरानी बस्ती में पहुंची। वहाँ से सज्जाद ईरानी उर्फ पठान को गिरफ्तार कर लिया है। सज्जाद के खिलाफ 162 आपराधिक मामले दर्ज हैं।


सह.पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विक्रम देशमाने। पुलिस उपायुक्त (जोन-4) आर. रागसुधा, सहायक पुलिस आयुक्त घनश्याम पलंगे के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई कालाचौकी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कुमार शिंदे की टीम ने की है।


