काटन ग्रीन रामलीला का भव्य कवि सम्मेलन संपन्न ।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई की सबसे पुरानी रामलीलाओं में से एक कॉटन ग्रीन रामलीला समिति मुंबई की रामलीला सम्पन्न हो गई। भगवान राम के उसी मंच पर राम मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

हास्य कवि सुरेश मिश्र के सफल संचालन में लाफ्टर चैंपियन फेम सुनील सावरा, बालाघाट से पधारीं श्रीमती माधुरी किरण, डाक्टर राज बुंदेली, ज्ञान प्रकाश गर्ग, बसंत आर्य, राघवेन्द्र त्रिपाठी, एड्. आर वी गुप्ता और लखनऊ से आए ब्रजेश शुक्ल ने अपनी कविताओं से साहित्य रसिकों को लोटपोट कर दिया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता विमल दूबे ने किया।

श्री आदर्श रामलीला समिति काटन ग्रीन के अध्यक्ष पं.राधेश्याम मिश्र ने विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य विधायक अजय चौधरी, विधायक मनोज जामसुतकर, नवभारत अखबार के संपादक बृज मोहन पांडेय, हिंदी सामना अखबार के संपादक अनिल तिवारी, एनसीपी नेता पारस नाथ तिवारी, साहित्य कला मंच के महासचिव विनय मिश्रा, समाजसेवी विमलधर दूबे, विजय लोखंडे,जय सिंह भोसले, मेहबूब खान, बाबा मिसाल, त्रिलोकी मिश्रा,तारक शाह, पूर्व नगरसेवक राम वचन मुराई, लल्लन गुप्ता, डॉ. गौरव मिश्रा, वरुण त्रिपाठी, राम सुरेश लोध का शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

रामलीला महोत्सव और कवि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समिति के ओमप्रकाश पांडेय, रामकृष्ण पांडेय, के के मिश्रा, उमाशंकर पांडेय, शिव कुमार सिंह, प्रतीक मिश्र, राकेश यादव, निलेश मिश्रा ने अथक प्रयास किया। हजारों रामभक्तों और साहित्य रसिकों की उपस्थिति में आयोजित कवि सम्मेलन ऐतिहासिक रहा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सिद्धिविनायक मंदिर दानपेटी चोरी पर सदा सरवणकर का आरोप— गिरफ्तार कर्मचारी ठाकरे गुट से जुड़े।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर...

बीएमसी कार्यालय के बाहर टेंडर विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दो ठेकेदारों ने एक-दूसरे पर किया चाकू से हमला।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के माटुंगा स्थित बृहन्मुंबई महानगरपालिका...

मुंबई पुलिस में 6.41 करोड़ रुपये का वेतन घोटाला, 5 अधिकारी-कर्मचारियों पर केस दर्ज।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई पुलिस विभाग में करोड़ों रुपये...