श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

करीब डेढ़ साल पुराने ड्रग्स मामले की कड़ी जांच करते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स व्यापार के किंगपिंग मोहम्मद सलीम को दुबई में गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया है।
ज्ञात हो कि फरवरी 2024 में मुंबई क्राइम ब्रांच 7 ने कुर्ला CST रोड से परवीन बानो गुलाम शेख को 641 ग्राम एमडी समेत गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से रू 12.20 लाख नगद और 25 ग्राम सोने के आभूषण भी बरामद किए गए थे।इसी मामले की जांच के दौरान पुलिस ने साजिद मोहम्मद आसिफ शेख उर्फ डब्स को 3 किलो एमडी समेत मीरा रोड से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से 3.68 लाख नगद भी बरामद किया गया था।


इसी दौरान सांगली स्थित एक एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी गई जिसे ड्रग्स बनाने का केमिकल की आपूर्ति सूरत के 2 लोग कर रहे थे जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस फैक्टरी से 122.50 किलो एमडी बरामद की गई थी जिसकी कीमत रू 252.28 करोड़ थी।इसी मामले से संबंधित दो आरोपियों ताहिर सलीम डोला, मुस्तफा मोहम्मद कुब्बावाला को पहले ही दुबई से गिरफ्तार कर मुंबई लाया जा चुका है। सभी आरोपी न्यायलयीन हिरासत में हैं।


इसी मामले के मास्टर माइंड मोहम्मद सलीम को यु एस ई से गिरफ्तार कर कल मुंबई प्रत्यार्पित किया गया। आज अदालत में पेश करने पर उसे आगामी 30 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश अदालत ने दिया है।
मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बालकवडे, पुलिस उपायुक्त (प्र-1) विशाल ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त चंद्रकांत जाधव के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई क्राइम ब्रांच 7 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आत्माजी सावंत की टीम ने की है।


