चेंबूर में मनाई गई महापुरुषों के विचारों की दिवाली।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

छत्रपति शिवाजी महाराज सेवा मंडल, खारदेवनगर व्यापारी मंडल और गोवंडी पुलिस स्टेशन के साथ-साथ समाजसेवी राजेंद्र नगराले की संकल्पना के तहत महापुरुषों के विचारों की दिवाली मनाई गई। इसमें व्यसन मुक्ति के गुर सिखाए गए। साथ ही, व्यसन छोड़ने के इच्छुक व्यसनियों को मार्गदर्शन भी दिया गया।

इस दौरान, समता डांस अकादमी की ओर से नन्हीं बालिकाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया और मिमिक्री कलाकार विजय पाटिल ने विभिन्न फिल्मी कलाकारों की आवाज़ में गीत सुनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। लकी ड्रा में विभिन्न भाग्यशाली विजेताओं ने पुरस्कार जीतकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार वाघमोड़े, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दीपक सावंत, शिवाजी पवार, शिवसेना की सुलभा पट्टन, अनिता महाडिक, चंद्रकांत डोल्से, दशरथ यादव, विनोद गुप्ता, प्रफुल्ल खानविलकर, अनिल सोनी, सिमंती खोपकर, रंजना रास्कर, मराठा महासंघ के सचिन शिंदे, नितेश शिरसाट, सुनील कंठे, पाठक शेठ आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कवि गणेश मिरगुले, प्रमोद केंजले, रोशन अजवे, सज्जाकार पंकज माने, सुनीता कापसे, उज्वला परदेशी ने कड़ी मेहनत की।कार्यक्रम में विनायक ज्वेलर्स, डॉ. राजकुमार वाघमोड़े, आनंद डेयरी के छोटू भाई यादव, नारायण राऊत, विनायक ज्वेलर्स के कमलेश परिहार ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रफुल लोढ़ा की गिरफ्तारी को मंजूरी, ईडी को हिरासत में लेकर जांच की अनुमति।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को विशेष अदालत...

मुंबई में जल संकट: डॉ. ई. मोझेस मार्ग की मुख्य पाइपलाइन फटी, कई इलाकों में आज पानी सप्लाई बंद।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के...

महाराष्ट्र में संशोधित NPS अब वैकल्पिक: कर्मचारियों को 50% पेंशन का विकल्प, 31 दिसंबर 2026 तक फैसला जरूरी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र सरकार ने राज्य कर्मचारियों...