श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई कस्टम (3) ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 3 यात्रियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब रू 13 करोड़ मूल्य का गांजा बरामद किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात बैंकॉक से मुंबई आए एक यात्री की तलाशी के दौरान 5.922 किलो गांजा बरामद हुआ।


बैंकॉक से ही आई एक अन्य फ्लाइट से मुंबई आए दो अन्य यात्रियों की तलाशी के दौरान उनके पास से 12.017 किलो गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजा की कीमत रू 13 करोड़ के करीब बताई जा रही है। तीनों यात्रियों के खिलाफ NDPS कानून के अनुसार मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


एक अन्य मामले के अंतर्गत दुबई से मुंबई आए एक यात्री की तलाशी के दौरान उसके पास से 225 ग्राम के सोने के कंगन मिले जो ड्यूटी भरे बगैर लाए जा रहे थे। कंगन बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


