वंदे मातरम सार्धशताब्दी’ उत्सव उल्हासनगर में देशभक्ति के जोश से मनाया गया।

Date:

■ दादा वासवानी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में भारत माता को नमन, सामूहिक गायन और सांस्कृतिक नाटिका से गूंजा परिसर।

उल्हासनगर/राजन बलसाने

‘वंदे मातरम’ गीत के 150 गौरवशाली वर्षों की पूर्णता के उपलक्ष्य में दादा वासवानी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, उल्हासनगर में शुक्रवार को ‘वंदे मातरम सार्धशताब्दी सोहळा’ बड़े उत्साह और भक्ति भावना के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9.30 बजे दीपप्रज्वलन और भारत माता की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित कर किया गया।

सुबह 9.50 बजे पूरे परिसर में ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन हुआ, जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार श्रीमती कल्याणी कदम उपस्थित थीं । विधायक कुमार आलानी, कौशल विकास विभाग के साबळे साहेब, शिक्षण विभाग के भास्कर शिंदे साहेब, पुलिस अधिकारी नितीन डगळे, शिक्षण क्षेत्र से गुरुनानी साहेब, महिला बचत गट प्रमुख सौ. जयश्री चव्हाण तथा समाजसेवी मोहन बालानी भी कार्यक्रम. में उपस्थित थे।

मुख्य वक्ता सुनील कनोजिया ने अपने प्रेरणादायी भाषण में ‘वंदे मातरम’ गीत के ऐतिहासिक महत्व, स्वातंत्र्य संग्राम में उसकी भूमिका तथा 150 वर्षों की अमर यात्रा पर प्रकाश डाला। तहसीलदार श्रीमती कल्याणी कदम ने अपने अध्यक्षीय भाषण में मातृभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। संस्था के प्राचार्य श्री बी. ई. सोनकांबळे ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की। संचालन कवाणे सर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन चव्हाण सर ने किया।प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नाटिका ने उपस्थितों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संस्था के गटनिदेशक, निदेशक, अध्यापक, कर्मचारी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित उल्हासनगर शहर के अनेक शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की सफलता में चव्हाण सर, हिंदुराव सर, कवाणे सर, महाजन सर (कोपा), महाजन सर, रिंजड मैडम और अन्य सभी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में बढ़ते जल संकट के बीच गारगाई परियोजना को मंजूरी, विपक्ष पर भाजपा नगरसेवक डॉ नीतेश सिंह का हमला।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका ने शहर की बढ़ती...

उद्धव ठाकरे नहीं लड़ेंगे विधान परिषद चुनाव, शिवसेना ने अंबादास दानवे को बनाया उम्मीदवार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही...

मुंबई को स्वच्छ रखने के लिए नवाचार अपनाएं: आयुक्त अश्विनी भिडे के निर्देश।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की आयुक्त अश्विनी...