रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षाताई गायकवाड़ के मार्गदर्शन एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रमेश चेन्निथला के आदेश पर कामगार नेता अनिल गणाचार्य को सायन माटुंगा तथा चुनाभट्टी प्रभाग क्रमांक 172 का प्रभारी नियुक्त किया गया है ।


अनिल गणाचार्य इससे पहले मुंबई कांग्रेस के सचिव एवं महाराष्ट्र इंटक के पूर्व उपाध्यक्ष, मुंबई इंटक के अध्यक्ष पद पर काम कर चुके हैं । उन्हें सभी राजकीय कामों का अनुभव है ।


उनकी नियुक्ति पर मुंबई कांग्रेस की अध्यक्षा वर्षाताई गायकवाड़ ने कहा कि उनके अनुभव का पार्टी उपयोग कर पार्टी को आगे बढ़ाने में काफी सफलता मिलेगी ।


गणाचार्य की नियुक्ति से स्थानीय कार्य कर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है तथा जगह जगह उनका स्वागत किया जा रहा है ।


