गोवंडी के गायकवाड़ नगर नाले की सफाई न होने से बीमारी फैलने की आशंका ।

Date:

■ मनपा अधिकारी कुंभकर्णी निद्रा में .

मुम्बई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

एक तरफ केंद्र तथा राज्य सरकार की ओर ले पिछले कई वर्षों से स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ मनपा एम पूर्व के अंतर्गत आने वाले कर्मवीर दादासाहेब गायकवाड़ नगर इलाके के बुद्धनगर नाले की साफ सफाई न किए जाने से संपूर्ण नाले में कचरे का ढेर लगा हुआ है। जिसके कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारी फैलने की संभावना बढ़ गई है। उसके बाद भी मनपा के संबंधित अधिकारी कुंभकर्णी निद्रा धारण किए हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बरसात के मौसम से ही बुद्धनगर नाले की साफ सफाई न की जा सकी है। जिसके कारण बुद्धनगर नाला पूरी तरह से कचरे के ढेर से पटा हुआ है।

स्थानीय समाजसेवक जमीर तंबोली ने बताया कि बुद्धनगर नाले से सटकर दोनों तरफ झोपड़े है । इस कारण मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण यहां आए दिन बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ चुका है। वहीं मुम्बई कांग्रेस रोजगार स्वयं रोजगार विभाग के प्रदेश महासचिव डा. सत्तार खान ने बताया इसी नाले में कचरे के ढेर में से पीने के पानी की जलवाहिनी डाली गई है जिसके कारण आए दिन लोगों के घरों में गंदे पानी की आपूर्ति होने की शिकायतें बढ़ते जा रही है।

डॉ. खान ने यह भी बताया कि इस नाले की साफ सफाई की जिम्मेदारी सेंट्रल एजेंसी के अधीन है। अनेक बार सेंट्रल एजेंसी के अधिकारियों को इस नाले की सफाई के बारे में अवगत भी कराया जा चुका है। किंतु नाले की साफ सफाई आज तक नहीं की जा सकी जिसके कारण यहां बीमारी फैलने की संभावना बढ़ गई है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

N M M S परीक्षा में कर्मवीर विद्यालय को यश।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता 2025-26 की हुई...

मुंबई बीजेपी में अनुशासन पर सख्ती: गैरहाजिर पार्षदों को चेतावनी, फंड रोकने तक की बात।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के...