युवा कांग्रेस का मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ‘वर्षा’ बंगले पर धावा।

Date:

■ मरीन ड्राइव पर रास्ता रोको, गिरगांव चौपाटी पर आंदोलन।

■ डॉ. संपदा मुंडे को न्याय दिलाने की मांग पर युवा कांग्रेस आक्रामक।

मुंबई वार्ता संवाददाता

फलटण उपजिला अस्पताल की डॉक्टर संपदा मुंडे की आत्महत्या के मामले में युवा कांग्रेस ने आज मुंबई में जोरदार आंदोलन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ‘वर्षा’ बंगले पर सीधे धावा बोला।

नरीमन पॉइंट, मरीन ड्राइव और वर्षा बंगला—इन तीन जगहों पर युवा कांग्रेस ने आंदोलन कर भाजपा महायुती सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और डॉक्टर संपदा मुंडे आत्महत्या मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस और मुंबई युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित इस आंदोलन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रभारी मनीष शर्मा, महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज मोरे, मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष ज़ीनत शबरीन, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता सचिन सावंत, प्रभारी अजय चिकारा समेत सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।गिरगांव चौपाटी से शुरू हुआ यह आंदोलन सीधे वर्षा बंगले तक पहुंचा।

युवा कांग्रेस के आंदोलन को दबाने के लिए सरकार ने पुलिस की मदद से कोशिश की। कई कार्यकर्ताओं को चर्चगेट और चर्नी रोड स्टेशन पर ही रोक लिया गया। गिरगांव चौपाटी इलाके में जगह-जगह बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने वानखेड़े स्टेडियम के पास मरीन ड्राइव पर ही रास्ता रोको किया, जिससे लगभग आधे घंटे तक ट्रैफिक ठप रहा।

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, लेकिन प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष तनवीर अहमद विद्रोही, लातूर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रविणकुमार बिराजदार और नागपुर ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मिथिलेश कान्हेरे पुलिस को चकमा देकर वर्षा बंगले तक पहुंच गए और वहां जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

डॉ. संपदा मुंडे को भाजपा के पूर्व सांसद रणजीतसिंह नाईक निंबालकर और पुलिस की यातना के कारण आत्महत्या करनी पड़ी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य आरोपी भाजपा के पूर्व सांसद रणजीतसिंह नाईक निंबालकर अब भी आज़ाद घूम रहे हैं। मुख्यमंत्री ने तो जांच से पहले ही निंबालकर को क्लीन चिट दे दी थी।

कांग्रेस पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। डॉ. संपदा मुंडे को न्याय दिलाने का आश्वासन लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुंडे परिवार को दिया है। सरकार जांच के नाम पर मुख्य आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है, लेकिन जब तक डॉ. संपदा मुंडे को न्याय नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस का यह संघर्ष जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बेरोजगारी के खिलाफ 27 अगस्त को राष्ट्रवादी कांग्रेस का राज्यव्यापी तिरंगा मोटरसाइकिल मार्च।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बेरोजगारी के मुद्दे पर राष्ट्रवादी...

भांडुप में 10वीं मंजिल से कूदी 26 वर्षीय महिला पेड़ पर अटकी, फायर ब्रिगेड ने बचाया।

मुंबई वार्ता संवाददाता भांडुप पश्चिम में बुधवार सुबह एक...

बिहार से मुंबई भेजे गए 10 किलो चरस ज़ब्ती मामले का आरोपी बिहार से गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई पुलिस की अंमली पदार्थ विरोधी...