भारतीय सदविचार मंच की अंधेरी शाखा का उद्घाटन, बाबा तिवारी बने शाखा अध्यक्ष।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

अंधेरी पूर्व स्थित सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में सन् 1992 में स्थापित प्रतिष्ठित सामाजिक ,साहित्यिक ,सांस्कृतिक संस्था भारतीय सदविचार मंच की अंधेरी शाखा का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि और उद्घाटक अंधेरी (पूर्व )के लोकप्रिय विधायक मुरजी पटेल (काका) के हाथों संपन्न हुआ।

संस्था संस्थापक, मुख्य मार्गदर्शक डॉ राधेश्याम तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों की प्रेरक उपस्थिति में संस्था अध्यक्ष डॉ. शिवश्याम तिवारी द्वारा शाखा अध्यक्ष पद के लिए वर्षों से संस्था से सक्रियता से जुड़े , वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद (बाबा) तिवारी के नाम की घोषणा की गई। समर्थन में सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने हर्षध्वनि के साथ इस घोषणा का समर्थन किया और अपनी प्रसन्नत व्यक्त किया।

अपने‌ संबोधन में मुख्य अतिथि विधायक मुरजी पटेल ने नव नियुक्त प्रेमचंद बाबा तिवारी को हार्दिक बधाई दिया,और शुभकामना व्यक्त करते हुए हर प्रकार के सहयोग देने और संस्था को एक लाख ग्यारह हजार रुपए का अनुदान देने की घोषणा और साथ ही कार्यालय की व्यवस्था का भी आश्वासन दिया। संस्था शुभचिंतक , शिक्षाविद् चिंतामणि पाण्डेय ने भी संस्था को पच्चीस हजार रुपए का अनुदान प्रदान किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी श्रीकांत पाण्डेय, शिक्षाविद् डॉ हृदयनारायण मिश्रा, केंद्रीय कार्यकारिणी के महामंत्री नागेन्द्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष महेंद्रकुमार मिश्रा, सदस्य सूर्यप्रकाश (संतोष) मिश्रा,कमलाकांत त्रिपाठी,उमेश सिंह, अंधेरी के पूर्व नगर सेवक सुरेंद्र दुबे, पूर्व नगर सेविका संध्या सुनील यादव, कांग्रेसी नेता रमेश मिश्रा, बीजेपी नेता अखिलेश सिंह, शिवसेना (उबाठा)नेता कैलाश पाठक , बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पाण्डेय, वरिष्ठ समाजसेवी रामआसरे उपाध्याय, वरिष्ठ समाजसेवी जगत गौतम, पत्रकार उत्तम पाण्डेय, समाजसेवी आलोक पाण्डेय, अरुण दुबे, पत्रकार धनंजय मिश्रा, सीटी न्यूज चैनल के संचालक प्रमोद श्यामाचरण पाण्डेय,आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद उपाध्याय और विपिन पाण्डेय की विशेष भूमिका थी।नव नियुक्त शाखा अध्यक्ष प्रेमचन्द तिवारी ने पांच सदस्यीय कार्यसमिति की भी घोषणा की।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

N M M S परीक्षा में कर्मवीर विद्यालय को यश।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता 2025-26 की हुई...