डोंबिवली के होटल में युवक की हत्या।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

डोंबिवली के एक होटल में धक्का देने के विवाद को लेकर हुआ झगड़ा बढ़ गया और एक युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के सूत्रों ने बताया कि यह घटना शनिवार आधी रात को डोंबिवली के एमआईडीसी फेज-१ इलाके के एक होटल में हुई। चाकू से हुए हमले में आकाश भानु सिंह (३८) की मौत हो गई।आकाश अपने दोस्तों के साथ होटल में खाना खाने गया था, जहाँ आरोपी ने उसे धक्का दे दिया। इसी बात को लेकर आरोपी और उसके साथियों में बहस हो गई।

इस दौरान आरोपी और उसके साथियों ने आकाश की पिटाई शुरू कर दी। आकाश के दो दोस्तों ने बीच-बचाव कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन एक आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जाँच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

MPSC भर्ती परीक्षा अब CBT मोड में होगी, निजीकरण नहीं होगा: मंत्री आशिष शेलार।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग...

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में राजनीतिक दल करें सहयोग: अश्विनी भिड़े।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुंबई...

चेंबूर में स्कूल बस पर पीपल का पेड़ गिरा, 11 वर्षीय छात्र विहान श्रीवास्तव की मौत; चार बच्चे घायल।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार...

ओबीसी विचार महाराष्ट्र का, महाराष्ट्र का यह विचार पूरे देश तक पहुँचाना होगा: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र ने देश को ओबीसी विचारधारा...