हनुमान मंदिर के बाहर बजबजाता शौचालय का गंदा पानी – भक्तों की आस्था से खिलवाड़।

Date:

जय सिंह / मुंबई वार्ता

अँधेरी पूर्व स्थित गुंदवली के प्राचीन हनुमान मंदिर के बाहर पिछले कई दिनों से शौचालय का असहनीय गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, और मनपा पूर्व विभाग के अधिकारी मानो गहरी नींद में सोए हुए है।

भक्तों की शिकायतें उनकी मेज तक तो पहुंचती हैं, पर कार्रवाई शून्य हो रही है।मंदिर में रोज़ाना लोग दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन दरवाज़े पर ही गंदगी की नाली बना दी गई है।बदबू ऐसी कि सांसें थम जाएं… पानी ऐसा कि संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाए… पर मनपा के लिए ये सब “सामान्य” है

मनपा से बार-बार शिकायत करने पर अधिकारी सिर्फ़ आश्वासन देकर गायब हो जाते है । मंदिर के दरवाज़े के बाहर रोज़ाना जमा होता गंदा पानी मच्छरों की फैक्ट्री बनता जा रहा है।

श्रद्धालुओं का कहना – “ये सिर्फ़ गंदगी नहीं, हमारी आस्था का अपमान है।”अधिकारियों की बेरुखी का आलम ये है कि जहां रोज़ भक्त भगवान के दर्शन करने आते हैं,वहीं बाहर शौचालय का पानी धारा बनकर बह रहा है,और विभाग आंखें मूंदे बैठा है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नेपाल की मदद के लिए विशेष राहत कोष तैयार करे भारत सरकार: भवानजी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के पूर्व उप महापौर...

स्मार्ट मीटर के विरोध में सर्वदलीय आंदोलन, 7 सितंबर को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे जाम करने का ऐलान।

मुंबई वार्ता संवाददाता वसई-विरार में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने...

ड्यूटी के दौरान रील्स-वीडियो बनाने पर MSRTC कर्मचारियों को रोक, प्रचार के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल को बढ़ावा।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (MSRTC)...