मलाड में उत्तर भारतीय सम्मेलन संपन्न ।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

दिंडोशी विधानसभा में उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा आयोजित भव्य उत्तर भारतीय सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ ।

कुरार विलेज स्थित नूतन विद्या मंदिर में रविवार 16 नवंबर को उत्तर भारतीय मोर्चा (उ,प,जि,) अध्यक्ष बलवंत वर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम योगेन्द्र चौहान तथा राधेश्याम गुप्ता द्वारा आयोजित किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई भाजपा अध्यक्ष एवं अंधेरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अमित साटम तथा उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष ज्ञान मूर्ति शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।

अतिथि द्वय ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी महापौर भाजपा का होना चाहिए । इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष युवराज बनसोडे, महामंत्री सुनील गिरी, आनंद उपाध्याय, मुकेश यादव, अरविंद पाण्डेय, कोषाध्यक्ष सचिन पांडेय,रीता सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने अपनी भूमिका निभाई ।

इस कार्यक्रम में भारी संख्या में उत्तर भारतीय महिला पुरुष तथा युवा पीढ़ी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन अजय यादव ने किया । कार्यक्रम समापन पर उपस्थित सभी उत्तर भारतीयों ने बाटी चोखा का आनंद उठाया ।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नेपाल की मदद के लिए विशेष राहत कोष तैयार करे भारत सरकार: भवानजी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के पूर्व उप महापौर...

स्मार्ट मीटर के विरोध में सर्वदलीय आंदोलन, 7 सितंबर को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे जाम करने का ऐलान।

मुंबई वार्ता संवाददाता वसई-विरार में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने...

ड्यूटी के दौरान रील्स-वीडियो बनाने पर MSRTC कर्मचारियों को रोक, प्रचार के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल को बढ़ावा।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (MSRTC)...