डॉ. नितेश राजहंस सिंह के हाथों कुर्ला के संभाजी चौक में 300 महिलाओं को निःशुल्क मशीनरी वितरण।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

प्यारी बहनों के सशक्तिकरण और स्व–रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से बृहन्मुंबई महानगरपालिका – कुर्ला एल विभाग की ओर से संभाजी चौक में निःशुल्क मशीनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्रजी फडणवीस के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत सिलाई मशीन, घरघंटी (हाथ चलित घरेलू उपकरण) तथा विभिन्न व्यवसायों के लिए आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता डॉ. नितेश राजहंस सिंह के शुभ हाथों कुल 300 महिलाओं को मशीनरी वितरित की गई। इस पहल से महिलाओं के लिए घर बैठे उद्यमशीलता के माध्यम से आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, महिला स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों सहित अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। महिलाओं ने इस महत्वपूर्ण पहल के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए शासन और प्रशासन का आभार प्रकट किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दहीहंडी उत्सव के दौरान ईंट का कॉलम गिरा, 7 साल के बच्चे की मौत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मालाड पश्चिम के मालवणी इलाके में...

मुंबई में कोडीन फॉस्फेट मिश्रित कफ सिरप की तस्करी का पर्दाफाश, 367 बोतलों के साथ आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल...

मुंबई उपनगर में हेरोइन बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 64.60 लाख रुपये की हेरोइन जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई और उपनगरों में मादक...