■ 22 देशोसे भारतीय संस्कृति के अभ्यासक उपस्थित रहेंगे: ललित गांधी.
नई दिल्ली/मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र सरकार के “जैन अल्पसंख्यक विकास आर्थिक निगम” एवं लब्धि जन विकास ट्रस्ट तथा अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में 19 से 21 दिसंबर के बीच मुंबई में आयोजित “विश्व संस्कृति परिषद- ऋषभायन 2.0” के उद्घाटन हेतु भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने स्वीकृति प्रदान की है। ऐसी जानकारी जैन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित गांधी ने नई दिल्ली में संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ संपन्न विशेष बैठक के पश्चात दी।


केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत की अध्यक्षता मे नई दिल्ली में संपन्न विशेष बैठक मे “ऋषभायन 2.0” का संकल्प पत्र प्रस्तुत करते हुए ‘अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जैन निगम के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) ललित गांधी ने कहा की आचार्य यशोवर्म सुरिश्वरजी के मार्गदर्शन में संकल्पित ऋषभायन मे भारतीय संस्कृति के पुरोधा राजा ऋषभदेव द्वारा मानवीय संस्कृति की हुई शुरुआत, जीवन द्यापन की विविध 72 कौशल कला, 64 ललित कला इनका वर्तमान परिप्रेक्ष में प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। वर्तमान आधुनिक समय में प्राचीन भारतीय संस्कृति का महत्व दर्शाती हुई विभिन्न उपलब्धियां एवं अवसरोंका विशाल प्रदर्शन इस अवसर पर आयोजित किया जाएगा ।


1000 से अधिक ग्रंथोंका विमोचन एवं विश्व भर के 22 देश से आने वाले भारतीय संस्कृति के संशोधक अपने शोध प्रबंध प्रस्तुत करेंगे! इस विशाल आयोजन में विभिन्न धर्मप्रमुख, विश्वविद्यालय के कुलपति,इतिहासकार, नीति निर्धारक, संशोधन छात्र आदि भारत भर के 2 लाख से अधिक लोग सहभागिता करेंगे । इस चर्चा में महासंघ के अशोकजी समदड़िया,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जे.के.जैन ने सहभागिता की।
इस अवसर पर पुरातत्व विभाग संबंधित विविध विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई !प्राचीन मूर्तियों के संवर्धन, उत्खनन में मिलने वाली प्रतिमाएं, प्राचीन तीर्थ संवर्धन संबंधी समस्याएं आदि पुरातत्व विभाग संबंधित विषयों विषयों पर चर्चा हेतु स्वतंत्र बैठक आयोजित करने के निर्देश मंत्री महोदय ने दिए। भारतीय संस्कृति के संवर्धन एवं विश्व भर में इसका महत्व अधोरेखित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्राचीन धरोहर एवं प्राचीन ग्रंथो का संवर्धन करनेके साथ भारतीय संस्कृति को अधिक प्रभावी रूप से विश्व भर में प्रस्तुत करने की प्रेरणा दी है । उन्हीं के प्रेरणा से प्रभावित होकर भारत का यह विशाल आयोजन 19 से 21 दिसंबर तक कोरा केंद्र बोरीवली, मुंबई में संपन्न हो रहा है।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में अधिक से अधिक सहभागिता करने का अनुरोध जैन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र सरकार के जैन निगम के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) ललित गांधी ने आयोजन समिति की ओर से किया है।



nice