कंस्ट्रक्शन साइट पर बिल्डर की लापरवाही से फिर एक मौत।

Date:

■ हाबीब बिल्डिंग दुर्घटना में मारे गए 2 मजदूरों की तरह क्या इस मजदूर का भी हाल होगा ?

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के चंदनवाडी इलाके में कंस्ट्रक्शन साइट पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण कल रात फिर एक मजदूर की जान चली गई है।

बुधवार रात 8:17 बजे के करीब मुंबई, एस.वी.पी. रोड पर मिर्जा ग़ालिब मार्केट के सामने की कंस्ट्रक्शन साइट पर सीमेंट मिक्सर ट्रॉली गिर गई। इस हादसे में एक 26 वर्षीय मजदूर दानिश खान की मौत हो गई है।

ज्ञात हो कि 15 नवंबर को भायखला के टैंक पाखडी रोड के पास हबीब बिल्डिंग के रीडेवलपमेंट काम के दौरान पाईलिंग काम करते समय 5 मजदूर मिट्टी में फंस गए थे।राजू, राहुल दुबे, सज्जाद अली, शौकत अली और लाल मोहम्मद बगुल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर राजू और राहुल दुबे को मृत घोषित किया गया।

इस मामले में पुलिस ने जांच में पाया कि इमारत बाँधकाम के दौरान मजदूरों के सुरक्षा इंतजाम में लापरवाही बरती गई थी। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने अभियंता अफजल शेख और साइट सुपरवाइजर मोहम्मद शाहिद अगवान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस विभाग ने बिल्डर सुपारीवाला को क्लीन चिट देने का मन बना लिया है। बिल्डर ने स्टैम्प पेपर पर पीछे की तारीख में ठेकेदार से एक एग्रीमेंट बनवा कर पुलिस को दिया है और स्वयं को निर्दोष साबित करने का पूरा बंदोबस्त कर लिया है। इसीलिए इस एग्रीमेंट की जांच किए बगैर ही पुलिस ने आनन-फानन में बिल्डर को बचाने का निर्णय लिया है।

कल हुई दुर्घटना भी सुरक्षा व्यवस्था में कमी के कारण हुई है। लेकिन जोन 3 की तरह ही शायद यहां भी बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने की दलाली होगीं, किसी सुपरवाइजर और कॉन्ट्रैक्टर को दोषी बनाया जाएगा और यह बताया जाएगा कि बिल्डर बेचारा क्या करे ? उसने तो कॉन्ट्रैक्टर को काम दिया था। अब ऐसे में कोई मर- मरा जाए तो इसमें बिल्डर का क्या दोष? गरीब के जान का कोई मोल नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पायधुनी पुलिस ने MD ड्रग्स बेचने वाले 3 आरोपियों को पकड़ा, ड्रग्स बनाने की सामग्री और 13 लाख का माल जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की पायधुनी पुलिस (दक्षिण परिमंडल-02)...