कांग्रेस संगठन को अपने विचारों से समझौता कभी नहीं करना चाहिए-चन्द्रेश दुबे।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पक्ष को महाविकास आघाड़ी में शामिल कर मुंबई महानगरपालिका का चुनाव सिर्फ व सिर्फ इस उद्देश्य से लड़ने की अगर हमारी मजबूरी है कि मनसे पक्ष के विचार वालो के कुछ प्रतिशत वोट महाविकास आघाड़ी गठबंधन को नही मिलने से भाजपा व उनके सहयोगी पक्ष मिलकर कहीं बीएमसी की सत्ता ना हथिया ले, तो मुंबई कांग्रेस के ऐसे किसी भी निर्णय से संगठन के आम निष्ठावंत कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कई दशकों से मुंबई में रह रहे एक बहुत बड़े समुदाय के लोगो के साथ कांग्रेस संगठन की ओर से बहुत बड़ा धोखा या छलावा होगा। यह बाते कॉंग्रेस कार्यकर्ता चंद्रेश दुबे ने कही है।

उन्होंने कहा कि पक्ष से दूर-दूर तक कांग्रेस संगठन के विचार कभी मेल नहीं खाते हो या भविष्य में भी आगे कोई आसार नजर नही आते हो, ऐसे पक्ष को महाविकास आघाड़ी गठबंधन में कभी भूलकर भी शामिल नहीं करना चाहिए।

कांग्रेस कार्यकर्ता चंद्रेश दुबे ने आगे कहा कि मुंबई कांग्रेस या शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट)के कुछ बड़े नेताओं ने अगर अपने स्वत: के फायदे या व्यक्तीगत स्वार्थ के तहत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पक्ष को महाविकास आघाड़ी गठबंधन में शामिल करने का कोई भी गलत निर्णय लिया तो उस निर्णय का खुला विरोध होना चाहिए। मनपा चुनाव के पूर्व ही मुंबई कांग्रेस संगठन के उत्तर भारतीय समाज से संबंधित सभी संभावित या इच्छुक उम्मीदवारों को मनपा चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए मुंबई कांग्रेस संगठन से अपना-अपना अर्जी पत्र वापस ले लेना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पायधुनी पुलिस ने MD ड्रग्स बेचने वाले 3 आरोपियों को पकड़ा, ड्रग्स बनाने की सामग्री और 13 लाख का माल जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की पायधुनी पुलिस (दक्षिण परिमंडल-02)...